Nainital News: मंदिरों में हुई चोरियों का खुलासा करने की मांग
नैनीताल, सितम्बर 9 -- Nainital News: नैनीताल। पिछले हफ्ते हरतोला क्षेत्र के दो मंदिरों में हुई चोरों की वारदात का खुलासा करने की मांग को लेकर जिला शासकीय अधिवक्ता सुशील कुमार शर्मा ने एसएसपी मंजूनाथ टीसी को शिकायती पत्र दिया है। जिसमें उन्होंने बताया कि भगवती मंदिर से छत्र और जेवरात के साथ दानपेटी और शिवालय मंदिर की दानपेटी से करीब दो लाख से अधिक की धनराशि चोरी हुई है। साथ ही एसएसपी से विशेष टीम गठित कर घटनाओं का खुलासा करने की मांग की। शिकायत की प्रतिलिपि डीएम को भी भेजी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.