नैनीताल, जुलाई 23 -- Nainital News: भीमताल, संवाददाता। कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने गुरुवार को धारी ब्लॉक के मझेड़ा, टाड़ी, धारी, सिलालेख, पहाड़पानी, सुनकिया, लेटीबुगा, सुंदरखाल, सरना सहित कई गांवों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने बिजली, पेयजल, सड़क, स्वास्थ्य समेत विभिन्न जनसमस्याओं को मंत्री के समक्ष रखा। मंत्री कैड़ा ने संबंधित विभागों के अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।उन्होंने लोक निर्माण विभाग एवं प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अधिकारियों को आपदा से क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों की जल्द मरम्मत कराने के निर्देश दिए। मंत्री कैड़ा ने बताया कि जिन गांवों तक अभी सड़क सुविधा नहीं पहुंची है, उन्हें पीएमजीएसवाई फेज-4 के अंतर्गत शामिल कर प्रस्ताव भारत सरकार को भेज दिए गए हैं। यह भी...