नैनीताल, अगस्त 14 -- Nainital News: नैनीताल। कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत से शुक्रवार को आयुक्त कार्यालय नैनीताल में चिकित्सा स्वास्थ्य निदेशक केके अग्रवाल ने मुलाकात की। इस दौरान निदेशक ने मंडल में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित विभिन्न विषयों की जानकारी आयुक्त को दी। आयुक्त ने मंडल में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर एवं प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार, आमजन को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने और विभागीय व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...