Nainital News: भोजनमाता के उत्पीड़न मामले में कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन
नैनीताल, अक्टूबर 22 -- Nainital News: नैनीताल। खुर्पाताल स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय की भोजनमाता के साथ कथित मारपीट और उत्पीड़न मामले में कोई कार्रवाई न होने से नाराज प्रगतिशील भोजनमाता संगठन ने गुरुवार को कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत को ज्ञापन सौंपा। आरोप लगाया कि भोजनमाता पिछले तीन माह से उत्पीड़न का सामना कर रही हैं। पुलिस से शिकायत करने के बावजूद एफआईआर दर्ज नहीं की गई। संगठन ने कहा कि बार-बार शिकायतों और शिक्षा विभाग के अधिकारियों के हस्तक्षेप के बावजूद भोजनमाता को भोजन बनाने का काम नहीं दिया जा रहा है। इसके बजाय उनसे सफाई, किचन गार्डन सहित अन्य काम कराए जा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.