नैनीताल, जुलाई 4 -- Nainital News: भीमताल, संवाददाता। विकासखंड सभागार भीमताल में शनिवार को सेवा पखवाड़ा का शुभारंभ किया गया। इस दौरान रोजगार, स्वरोजगार एवं कौशल विकास विषय पर बहुउद्देशीय जनसंवाद एवं जनकल्याण शिविर लगाया गया। जिसमें प्राप्त 74 शिकायतों में से 58 का मौके पर ही समाधान किया गया। शिविर का शुभारंभ करते हुए कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य प्रत्येक पात्र नागरिक तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविर में प्राप्त सभी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।शिविर में विभिन्न विभागों ने अपने स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी और पात्र लाभार्थियों को मौके पर लाभ प्रदान किया। यह भी पढ़ें- Haridwar...