Nainital News: भीमताल विधानसभा संघर्ष समिति बनाएंगे कांग्रेसी नेता मनोज शर्मा
नैनीताल, अगस्त 2 -- Nainital News: नैनीताल। कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने रविवार को बयान जारी कर बताया कि वे लंबे समय से भीमताल विधानसभा के प्रत्येक अंचल का दौरा कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने पाया कि भ्रष्टाचार और शराब तस्करों से भीमताल विधानसभा के युवा, मातृ शक्ति और बुद्धिजीवी परेशान हैं। ऐसे में वे जल्द ही नशा मुक्त और भ्रष्टाचार मुक्त भीमताल विधानसभा संघर्ष समिति का गठन करेंगे। समिति में उन सभी उच्च शिक्षित युवाओं को जिम्मेदारी दी जाएगी, जो कुछ नया सोचते हैं। टीमें अपने-अपने क्षेत्रों में नशे और भ्रष्टाचार के खिलाफ काम करेंगी। यह भी पढ़ें- Almora News: मां नंदा देवी मेले के संचालन के लिए समिति बनाई
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.