Nainital News: भीमताल में लोगों ने दूरबीन से देखा चंद्रमा और शनि
नैनीताल, अक्टूबर 26 -- Nainital News: भीमताल। भीमताल मिनी स्टेडियम में आयोजित स्टारगेजिंग कार्यक्रम में ढाई सौ से अधिक लोगों ने दूरबीन से चंद्रमा और शनि ग्रह देखा। स्प्रिंट टू स्टार्स कार्यक्रम के तहत खगोल विज्ञान समूह कॉस्मिकाई ने यह आयोजन किया। कार्यक्रम में बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों को तारामंडलों की पहचान, खगोलीय पिंडों और भारतीय संस्कृति में खगोल विज्ञान के महत्व की जानकारी दी गई। साथ ही प्रकाश प्रदूषण के दुष्प्रभावों और प्राकृतिक अंधेरे वाले आकाश के संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में खगोल विज्ञान पर प्रश्नोत्तरी भी हुई और प्रतिभागियों को खगोलीय कैलेंडर वितरित किए गए। आयोजन में प्रमोद सिंह खाती, कीर्ति सिंह, सत्यम भट्ट, हिमांशु रावत समेत कॉस्मिकाई की टीम ने सहयोग किया।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.