नैनीताल, नवम्बर 3 -- Nainital News: भीमताल। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मंगलवार को भीमताल क्षेत्र में निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने नौ प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता संबंधी मानकों की जांच की। टीम ने विभिन्न खाद्य पदार्थों के छह नमूने लिए। इनमें पेठा, बेसन के लड्डू, सोन पापड़ी और बेसन के चार नमूने शामिल रहे। बूंदी के लड्डू और पतीसा के दो नमूने भी लिए गए। विभाग की ओर से सभी नमूनों को जांच के लिए राजकीय खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला रुद्रपुर भेजा जा रहा है। निरीक्षण के दौरान कारोबारियों को प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई बनाए रखने, खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने और मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री नहीं करने की सख्त हिदायत दी गई। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का छाप...