Nainital News: भीमताल-नौकुचियाताल मार्ग के सुधारीकरण को 2.45 करोड़ की मंजूरी
नैनीताल, जुलाई 29 -- Nainital News: भीमताल, संवाददाता। भीमताल-नौकुचियाताल मोटर मार्ग सुधारीकरण के लिए राज्य सरकार ने 2 करोड़ 45 लाख 73 हजार रुपये की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस संबंध में शासन ने आदेश जारी कर दिया है।शासनादेश के अनुसार भीमताल-नौकुचियाताल मोटर मार्ग के किमी एक से 6.30 तक करीब 5.20 किलोमीटर हिस्से का बिटुमिनस कंक्रीट (बीसी) से सुधारीकरण किया जाएगा। परियोजना की कुल लागत 2,45,73,000 रुपये निर्धारित की गई है। चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 में कार्य शुरू कराने के लिए प्रारंभिक रूप से 10 हजार रुपये की धनराशि भी स्वीकृत की गई है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य अनिल चनौतिया ने बताया कि यह मार्ग लंबे समय से जर्जर स्थिति में था। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने से स्थानीय लोगों, स्कूली बच्चों और वाहन चालकों को रोजाना दिक्कतों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.