नैनीताल, जुलाई 4 -- Nainital News: भवाली, संवाददाता। वीकेंड पर शनिवार को सुबह से ही कैंची धाम जाने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों की भारी भीड़ के कारण नगर के मुख्य चौराहे, बाजार क्षेत्र और आसपास की सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं।जाम के कारण स्थानीय लोगों, व्यापारियों और दैनिक कामकाज के लिए निकलने वालों को घंटों तक परेशानी का सामना करना पड़ा। यातायात का दबाव बढ़ने पर पुलिस ने पूर्व निर्धारित ट्रैफिक प्लान लागू करते हुए कैंची धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों को सेनिटोरियम क्षेत्र में बने पार्किंग स्थल पर रोका। जहां से श्रद्धालुओं को शटल सेवा से कैंची धाम भेजा गया, जिससे धाम क्षेत्र में वाहनों का दबाव कम किया जा सके। हालांकि इसके बावजूद भवाली के मुख्य बाजार और चौराहे पर दिनभर रुक-रुककर जाम की स्थिति बनी रही। कई बार एंबुलेंस भी जाम...