Nainital News: भवाली में पेयजल संकट दूर करने को सीएचसी के पास बोरिंग शुरू
नैनीताल, जुलाई 29 -- Nainital News: भवाली, संवाददाता। नगर में लंबे समय से बनी पेयजल समस्या के समाधान की दिशा में बुधवार को पहल करते हुए रामगढ़ रोड स्थित सीएचसी के समीप नए बोरिंग कार्य का शुभारंभ किया गया। इस दौरान पालिका अध्यक्ष पंकज आर्या और जल संस्थान के अधिकारी मौजूद रहे।पालिकाध्यक्ष आर्या ने बताया कि क्षेत्रवासियों को पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जल संस्थान के सहयोग से बोरिंग कराई जा रही है। इसके पूरा होने के बाद लोगों को राहत मिलेगी। कहा कि इस योजना का लाभ पंत स्टेट, दुगई स्टेट, कहल क्वीरा और रामगढ़ रोड क्षेत्र के निवासियों को मिलेगा। पालिका और जल संस्थान संयुक्त रूप से पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने को प्रयास कर रहे हैं। यहां जल संस्थान के कनिष्ठ अभियंता गोपाल सिंह कार्की, मनोज तिवारी, नवीन क्वीरा, सुनील, नवीन, किशोर, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.