नैनीताल, अगस्त 29 -- Nainital News: भवाली। अल्मोड़ा रोड स्थित श्मशान घाट के पास शनिवार को विशाल बर्मीज अजगर दिखने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम के साथ स्नेक कैचर दिनेश जोशी ने कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित रेस्क्यू कर उसे जंगल में छोड़ा। दिनेश जोशी ने बताया कि भवाली क्षेत्र में पहली बार यह दुर्लभ अजगर मिला है। पहाड़ी क्षेत्र में इसके मिलने से लोगों में दहशत के साथ कौतूहल भी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...