नैनीताल, सितम्बर 14 -- Nainital News: भवाली। नंदा-सुनंदा महोत्सव को लेकर नगर में तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। पालिका मैदान में करीब 40 दुकानें सजाई गई हैं। विभिन्न प्रकार के सामान, खान-पान और अन्य सामग्री की दुकानें लोगों के आकर्षण का केंद्र रहेंगी। महोत्सव के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। अधिशासी अधिकारी सुधीर कुमार ने बताया कि पालिका मैदान में करीब 40 दुकानों के लिए व्यवस्था की गई है। मेले का आयोजन 24 सितंबर तक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मेले में आने वाले लोगों की सुविधा और व्यवस्थाओं को लेकर नगर पालिका की ओर से आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। यह भी पढ़ें- Bageshwar News: मां भ्रामरी के जयकारों के बीच मेले के पोस्टर का विमोचन यह भी पढ़ें- Nainital News: नंदा महोत्सव में लखियाभूत से लेकर झोड़ा-छोल...