नैनीताल, अक्टूबर 31 -- भवाली डिपो में बस संचालन ठप Nainital News: भवाली। भवाली रोडवेज डिपो में दूसरे दिन शनिवार को भी बसों का संचालन पूरी तरह ठप रहा। पांच सूत्रीय मांगों को लेकर रोडवेज कर्मचारी कार्यबहिष्कार पर डटे रहे। बसों का संचालन नहीं होने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। खासकर नैनीताल और हल्द्वानी जाने वाले यात्रियों को टैक्सियों का सहारा लेना पड़ा। यात्रियों को टैक्सियों में निर्धारित बस किराये से अधिक रकम खर्च कर अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ा। वही बसों के सहारे कॉलेज व अन्य स्थानों पर जाने वाले बुजुर्गों व स्कूली बच्चों को परेशान होना पड़ा। उप महामंत्री एलडी पालीवाल ने कहा कि कर्मचारियों की पांच सूत्रीय मांगों पर अब तक कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई है। प्रबंधन के साथ वार्ता विफल होने के बाद कर्मचारियों ने कार्यबहिष्...