नैनीताल, अक्टूबर 13 -- Nainital News: नैनीताल। जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से मंगलवार को जीजीआईसी भवाली में कॅरियर काउंसलिंग एवं मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला सेवायोजन अधिकारी प्रियंका गड़िया ने विद्यार्थियों को विभागीय योजनाओं, विदेश रोजगार प्रकोष्ठ, रोजगार प्रयाग पोर्टल और राष्ट्रीय करियर सेवा (एनसीएस) पोर्टल की जानकारी दी। उन्होंने इंटरमीडिएट के बाद उपलब्ध विभिन्न कॅरियर विकल्पों के बारे में बताते हुए क्लैट, नीट, जेईई, अग्निवीर, एनडीए, होटल प्रबंधन, आईटीआई, पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा, सीयूईटी और लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित होने वाली परीक्षाओं के बारे में समझाया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को भविष्य के कॅरियर विकल्पों के प्रति जागरूक करना और सही दिशा में आगे बढ़ने के लिए मार्गदर्शन देना रहा। यह भी पढ़ें- Almora ...