Nainital News: भवाली में कांग्रेसियों ने मनाया सद्भावना दिवस
नैनीताल, अगस्त 20 -- Nainital News: भवाली। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती पर गुरुवार को कांग्रेसियों ने सद्भावना दिवस मनाया। कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष खष्टी बिष्ट की अध्यक्षता में नैनीताल रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए। गोष्ठी में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के देश के विकास में योगदान और उनके बलिदान को याद किया। यहां जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष सुजान सिंह रजवार, एससी प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष हरेंद्र आर्य, मोहन आजाद, शेर सिंह बिष्ट, मोहन चंद्र, राहुल पांडे, शांति, मंजू, निशा, सुमन, मीना, रचना, गीता मौजूद रहीं। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: जयंती पर याद किए गए राजीव गांधी यह भी पढ़ें- पारदर्शी और दूरदर्शी सोच के व्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.