नैनीताल, सितम्बर 22 -- Nainital News: भवाली, संवाददाता। नगर में मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव के रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों और विभिन्न प्रतियोगिताओं का मंगलवार को पुरस्कार वितरण के साथ समापन हो गया। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्कूली छात्र-छात्राओं और महिलाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। आज यानी बुधवार को मां नंदा-सुनंदा का डोला नगर भ्रमण के लिए निकाला जाएगा।महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं ने मां नंदा-सुनंदा के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। पंडित पंकज कपिल, दीपेश कपिल और इंद्र कपिल ने पूजा-अर्चना संपन्न कराई। कमेटी अध्यक्ष मनीष साह ने बताया, कि बुधवार को कन्या पूजन के बाद दोपहर में मां नंदा-सुनंदा का डोला नगर भ्रमण के लिए उठाया जाएगा। यह भी पढ़ें- Nainital News: नै...