नैनीताल, जुलाई 5 -- Nainital News: भवाली। भवाली पुलिस ने गुम हुआ मोबाइल फोन चार दिन में बरामद कर उसके स्वामी को सौंपा। 1 जुलाई को नीरज ने कोतवाली में मोबाइल फोन गुम होने की शिकायत दर्ज कराई। प्रभारी निरीक्षक प्रकाश सिंह मेहरा ने बताया कि सर्विलांस की मदद से गुम हुआ मोबाइल बरामद कर रविवार को नीरज को मोबाइल सौंपा। इस पर नीरज ने भवाली पुलिस का आभार जताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...