नैनीताल, नवम्बर 3 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। मल्लीताल के सात नंबर क्षेत्र में भवन की खरीद-फरोख्त को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। भवन बेचने के फैसले का बहू ने विरोध किया, जिसके बाद भवन खरीदने वाली महिला से भी उसकी कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली ले आई। यहां समझाने के बाद भी दोनों पक्षों के नहीं मानने पर पुलिस ने दो महिलाओं के खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार, सात नंबर क्षेत्र निवासी एक महिला ने अपना भवन दूसरे पक्ष की महिला को बेच दिया था। इस सौदे का महिला की बहू ने विरोध किया। इसको लेकर पहले सास और बहू के बीच विवाद हुआ। बाद में भवन खरीदने वाली महिला भी इसमें शामिल हो गई। मामला कोतवाली पहुंचने पर पुलिस ने दोनों पक्षों को आपसी सहमति से विवाद सुलझाने की सलाह देकर वा...