नैनीताल, अक्टूबर 16 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। साइबर ठगी के बढ़ते मामलों के बीच नैनीताल पुलिस ने लोगों को जागरूक करने के लिए शहर में विशेष जागरूकता बोर्ड लगाए हैं। इनके माध्यम से पुलिस साइबर अपराध के तरीकों की जानकारी देने के साथ ही लोगों को बचाव के उपाय भी बता रही है। पुलिस का उद्देश्य आमजन को सतर्क कर साइबर ठगों के जाल में फंसने से बचाना है। पुलिस की ओर से लगाए गए बोर्डों में फर्जी केवाईसी, नौकरी और लॉटरी का झांसा, पहचान की चोरी, कार्ड और यूपीआई के माध्यम से ठगी, सामाजिक माध्यमों पर फर्जी खाते और ऑनलाइन खरीदारी में धोखाधड़ी जैसे अपराधों की जानकारी दी गई है। लोगों को अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने और अपना ओटीपी, पिन या पासवर्ड किसी के साथ साझा नहीं करने की सलाह दी गई है। साथ ही सार्वजनिक वाई-फाई का इस्तेमाल करते समय सावधानी बरत...