नैनीताल, जुलाई 24 -- Nainital News: भीमताल। भीमताल नगर पालिका के वार्ड 2 स्थित साकेत कॉलोनी में चल रहे बोरिंग कार्य का शुक्रवार को स्थानीय लोगों ने विरोध किया है। इस संबंध में वार्डवासियों ने जल संस्थान के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपकर कार्य को तत्काल प्रभाव से रोकने की मांग की। लोगों ने कहा कि वार्ड नंबर-2 के साकेत कॉलोनी में किया जा रहा बोरिंग कार्य क्षेत्र के प्राकृतिक जल स्रोतों पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है। इस इलाके में प्राकृतिक जल स्रोतों पर ही अधिकांश परिवार निर्भर हैं। यदि बोरिंग कार्य जारी रहा तो जल स्रोत सूखने का खतरा उत्पन्न हो सकता है, जिससे पेयजल संकट गहरा जाएगा। वार्डवासियों ने जल संस्थान से जनहित एवं पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए संबंधित स्थान पर बोरिंग कार्य तत्काल रोकने की मांग की है। जेई हर्षित कुमार ने बत...