Nainital News: बेतालघाट में 62 पाउच अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार
नैनीताल, जुलाई 23 -- Nainital News: गरमपानी। बेतालघाट पुलिस ने एक युवक को 62 पाउच देसी अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया कर आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। बेतालघाट थानाध्यक्ष विजय नेगी के नेतृत्व में उपनिरीक्षक शंकर नयाल व पुलिस टीम ने गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान गुरुवार को ग्राम गंगरेटी निवासी अनूप सिंह पुत्र बच्चे सिंह को 62 पाउच देसी अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया। टीम में उपनिरीक्षक शंकर नयाल, कांस्टेबल दीपक सिंह और कांस्टेबल रामकृपाल शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.