Nainital News: बेतालघाट में चिकित्सा शिविर में 267 मरीजों ने कराई जांच
नैनीताल, अगस्त 9 -- Nainital News: गरमपानी, संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेतालघाट में रविवार को विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान विशेषज्ञ डॉक्टरों ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर, उन्हें परामर्श और उपचार दिया। दिनभर चले शिविर में 267 मरीजों ने जांच कराई।शिविर में अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. जगदीप पटपटिया, फिजिशियन डॉ. मनोज कांडपाल, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. रोहित, डॉ. शिशिर मोहन, फिजिशियन डॉ. रतनदीप, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिलाषा और डॉ. निशा ने मरीजों की जांच की। शिविर के सफल संचालन में बीपीएम पाठक, लैब टेक्नीशियन कमलेश भोज और सागर पंत समेत स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने सहयोग किया। शिविर में अस्थि रोग के 49, स्त्री रोग के 58 और बाल रोग के 67 मरीजों का परीक्षण किया गया। यह भी पढ़ें- Vikasnagar News: चकराता में स्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.