नैनीताल, अक्टूबर 30 -- Nainital News: भीमताल। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल के 35 एनएसएस स्वयंसेवकों ने काठगोदाम स्थित आश्रय सेवा समिति वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों के साथ समय बिताया और उन्हें खुशियां बांटीं। इस दौरान स्वयंसेवकों ने गीत-संगीत, नृत्य, रंगोली और मेहंदी जैसी गतिविधियों में भाग लेकर बुजुर्गों का मनोरंजन किया। स्वयंसेवकों ने बुजुर्गों को मिठाइयां, फल, दर्द निवारक सामग्री, मोजे और टोपी सहित आवश्यक सामान वितरित किया। साथ ही उनकी सुविधा के लिए वॉशिंग मशीन भी भेंट की। इस पहल के माध्यम से विद्यार्थियों ने सेवा, संवेदनशीलता और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...