नैनीताल, अक्टूबर 3 -- Nainital News: नैनीताल। शहर में भारत संचार निगम लिमिटेड बीएसएनएल के आधार सेवा केंद्र की शुरुआत हो गई है। बीएसएनल कार्यालय मल्लीताल नैनीताल में शुरू हुए इस केंद्र में रोजाना करीब 10 से 15 जरूरतमंद लोग आधार से जुड़ी सेवाओं का लाभ लेने पहुंच रहे हैं। केंद्र में नया आधार पंजीकरण, आधार में नाम, पता, मोबाइल नंबर और जन्मतिथि में संशोधन, फोटो परिवर्तन सहित अन्य काम कराए जा रहे हैं। उपमंडल अभियंता भाष्कर चंद्र दास के अनुसार, सभी सेवाओं का शुल्क भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यूआईडीएआई के नियमानुसार ही निर्धारित किया गया है, ताकि लोगों को पारदर्शी और सुलभ सेवा मिल सके। उन्होंने बताया कि इस पहल का उद्देश्य लोगों को आधार सेवाओं से जोड़ना है। शहरवासियों ने केंद्र खुलने पर खुशी जताई है, क्योंकि अब उन्हें आधार संबंधी कार्यों के लिए...