Nainital News: बिना नंबर प्लेट और काली फिल्म लगी थार सीज
नैनीताल, जुलाई 2 -- Nainital News: नैनीताल। तल्लीताल डांठ क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस ने बिना नंबर प्लेट और काली फिल्म लगी थार वाहन को सीज कर दिया। थानाध्यक्ष हरपाल सिंह ने बताया कि तल्लीताल डांठ क्षेत्र में एक थार वाहन को चेकिंग के लिए रोका। देखा उस पर नंबर प्लेट नहीं लगी थी। जांच की गई तो उसके शीशों पर काली फिल्म लगी मिली। इसके बाद कार्रवाई कर वाहन को कब्जे में ले लिया। मामले में काशीपुर निवासी मोहम्मद फहीम के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थार को सीज कर दिया है। यह भी पढ़ें- Nainital News: माल रोड पर हॉर्न पर प्रतिबंध का आदेश जारी यह भी पढ़ें- नैनीताल में नए ट्रैफिक नियम, माल रोड पर हॉर्न बैन और हनुमानगढ़ी तक नो पार्किंग
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.