Nainital News: बिजली चोरी और घरेलू कनेक्शन के व्यावसायिक इस्तेमाल पर सख्ती
नैनीताल, नवम्बर 3 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। नैनीताल में बिजली चोरी और घरेलू कनेक्शन का व्यावसायिक उपयोग रोकने के लिए ऊर्जा निगम ने चेकिंग और छापेमारी अभियान शुरू कर दिया है। विभाग की टीमें प्रतिष्ठानों और आवासीय परिसरों में बिजली कनेक्शनों की जांच कर रही हैं। घरेलू कनेक्शन पर व्यावसायिक गतिविधियां संचालित मिलने पर संबंधित उपभोक्ता से व्यावसायिक दरों के आधार पर शुल्क वसूला जाएगा। ऊर्जा निगम के एसडीओ पर्यंक पांडे ने बताया कि विभाग कनेक्शन की श्रेणी और उसके वास्तविक उपयोग के आधार पर असेसमेंट कर कार्रवाई कर रहा है। यदि किसी परिसर में घरेलू कनेक्शन लेकर व्यावसायिक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं तो उसका बिल व्यावसायिक दर से निर्धारित किया जाएगा। इसके लिए पहले संबंधित उपभोक्ता को नोटिस दिया जाएगा और आपत्ति या स्पष्टीकरण प्रस्तुत कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.