Nainital News: बिंदुखत्ता के घोड़ानाला में ट्यूबवेल और टैंक जल्द बनाएं : हाईकोर्ट
नैनीताल, अक्टूबर 27 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। हाईकोर्ट ने बिंदुखत्ता के घोड़ानाला क्षेत्र में स्थानीय नागरिकों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए ट्यूबवेल और ओवरहेड टैंक का निर्माण जल्द करने के निर्देश दिए हैं। इस मामले में सभी पक्षों की एकराय को देखते हुए मंगलवार को न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकलपीठ ने याचिकाकर्ता हर्ष सिंह बिष्ट की याचिका को निस्तारित कर दिया। मामले के अनुसार, पूर्व में सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल की ओर से 9 सितंबर 2021 को सीएसआर के तहत घोड़ानाला, बिंदुखत्ता में ट्यूबवेल और ओवरहेड टैंक का निर्माण कराने और इसका पूरा खर्च उठाने का हलफनामा दिया गया था, लेकिन इस पर काम न होने के कारण ग्रामीण प्रदूषित पानी पीने को मजबूर थे। सुनवाई के दौरान पक्षकारों की सहमति से यह तय हुआ कि याचिकाकर्ता या ग्रामीण जमीन उपलब्ध कराएंगे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.