नैनीताल, जुलाई 30 -- Nainital News: नैनीताल। लगातार बारिश के चलते गुरुवार को मल्लीताल स्थित डीएसए मैदान, वाल्मीकि पार्क और चिल्ड्रन पार्क में फिर से जलभराव की स्थिति देखने को मिली। इससे खिलाड़ियों, बच्चों और टहलने आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने हर साल होने वाली इस समस्या पर प्रशासन की मानसून तैयारियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि समय पर नालों की सफाई और जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त की जाती तो यह स्थिति नहीं बनती। उन्होंने इसके स्थायी समाधान की मांग की। इस संबंध में एसडीएम नवाजिश खलीक का कहना है कि संबंधित विभागों को व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...