नैनीताल, अगस्त 10 -- Nainital News: नैनीताल। पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश के बीच नैनीताल में छातों की मांग तेजी से बढ़ गई है। बाजार में रंग-बिरंगे छातों की दुकानें सज गई हैं और बारिश से बचने के लिए लोग बड़ी संख्या में छाते खरीद रहे हैं। मांग बढ़ने के साथ ही छातों की कीमतों में भी करीब 60 फीसदी तक का इजाफा हुआ है। स्थानीय छाता विक्रेता राहुल ने बताया कि बीते वर्ष की तुलना में इस बार छातों के दाम में काफी बढ़ोतरी हुई है। हालांकि, कीमत बढ़ने के बावजूद बिक्री पर इसका खास असर नहीं पड़ा है। बारिश के दौरान लोगों को तत्काल छाते की जरूरत पड़ रही है, जिसके चलते वे कीमत की परवाह किए बिना खरीदारी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि बाजार में सस्ते नायलॉन वाले छातों से लेकर मजबूत और बड़े आकार के छातों तक की मांग है। बीते वर्ष 200 रुपये में बिकने वाला छात...