नैनीताल, अगस्त 26 -- Nainital News: भवाली। नगर में जाम की समस्या से निजात दिलाने को बनाए गए सेनिटोरियम-नैनीबैंड लगभग पांच किमी लंबे बाईपास पर बरसात के दौरान पहाड़ी से पत्थर और मलबा गिरने का सिलसिला जारी है। पूर्व में कई बार बोल्डर तिरछाखेत गांव की ओर गिर चुके हैं, जिससे ग्रामीणों में हादसे का डर बना हुआ है। ऐसे में इन दिनों बाईपास के किनारे जेसीबी मशीन से नाली खोदकर पाइपलाइन डालने का कार्य किए जाने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के चलते पहले ही बाईपास की पहाड़ियां अत्यंत संवेदनशील बनी हुई हैं और जगह-जगह से मलबा गिर रहा है। इसके बावजूद भारी मशीनों से खुदाई किए जाने से पहाड़ियों के दरकने और बोल्डर गिरने का खतरा और अधिक बढ़ सकता है। ग्रामीणों के अनुसार, लाइन डालने के लिए मैनुअल (हाथों से) तरीके से खुदाई की जान...