नैनीताल, अगस्त 18 -- Nainital News: भीमताल, संवाददाता। कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने मंगलवार को सलड़ी-खेरोला से खड़की-सिलोटी होते हुए नौकुचियाताल तक प्रस्तावित बाईपास मोटर मार्ग के निर्माण का शुभारंभ किया। वर्षों से क्षेत्रीय ग्रामीण इस मोटर मार्ग की मांग कर रहे थे। मंत्री कैड़ा ने कहा कि सड़क बनने से सलड़ी, खेरोला, खड़की, सिलोटी और नौकुचियाताल के ग्रामीणों को सुविधा मिलेगी। मरीजों और ग्रामीणों को सामग्री लाने-ले जाने में होने वाली परेशानियां भी दूर होंगी। साथ ही नौकुचियाताल जाने वाले पर्यटकों को भी वैकल्पिक मार्ग मिलेगा, जिससे भीमताल में लगने वाले जाम से राहत मिलने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि बाईपास बनने से स्थानीय लोगों को रोजगार के मौके मिलेंगे और भीमताल विधानसभा सहित पूरे कुमाऊं को इसका लाभ मिलेगा। मंत्री ने अधिकारियों को गुणवत्त...