नैनीताल, अगस्त 31 -- Nainital News: गरमपानी। भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार शाम पाड़ली के समीप बाइक रपटने से एक युवक घायल हो गया। जानकारी के अनुसार पाड़ली निवासी प्रकाश पुत्र विशन राम कैंची से पाड़ली की ओर बाइक से आ रहा था। पाड़ली के पास अचानक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर रपट गई, जिससे वह घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने घायल युवक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी पहुंचाया। डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार किया। उपचार के बाद हालत सामान्य होने पर उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...