नैनीताल, जुलाई 21 -- Nainital News: गरमपानी, संवाददाता। राज्य सरकार के सेवा, सुशासन एवं समर्पण अभियान के तहत मंगलवार को बेतालघाट ब्लॉक के राजकीय इंटर कॉलेज लोहाली में जन कल्याणकारी एवं जागरूकता शिविर लगाया गया। शुभारंभ विधायक सरिता आर्या व ब्लॉक प्रमुख अंकित साह ने किया। इस दौरान पेयजल, सड़क, सिंचाई, सीसी मार्ग, विद्युत, स्वास्थ्य और राजस्व से जुड़ी 42 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शिविर में कृषि, उद्यान, स्वास्थ्य, समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास, सहकारिता, राजस्व, ग्राम्य विकास, पंचायती राज, खाद्य, श्रम, उरेडा और रीप परियोजना समेत विभिन्न विभागों ने अपने-अपने स्टॉल लगाकर सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। विधायक सरिता आर्या ने कहा, कि सरकार का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति के घर के निकट तक योजनाओं का लाभ ...