नैनीताल, अगस्त 2 -- Nainital News: नैनीताल, वरिष्ठ संवाददाता। नैनीताल-ज्योलीकोट-हल्द्वानी मार्ग पर रविवार सुबह बल्दियाखान के पास चीड़ का पेड़ गिरने से याततायात बाधित हो गया। इस दौरान वहां गुजर रहे कमिश्नर दीपक रावत ने खुद मोर्चा संभालते हुए प्रशासन के उच्चाधिकारियों समेत जिला आपदा प्रबंधन और पुलिस को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस, फायर व एसडीआरएफ की टीम ने पेड़ को काटकर करीब आधे घंटे में यातायात सुचारू कराया।पेड़ गिरने के कारण काफी देर तक दोनों ओर से यातायात बाधित रहा। इस बीच कई लोग जबरदस्ती पेड़ के किनारे और नीचे से अपने दोपहिया वाहनों को आगे ले जा रहे थे। सुरक्षा के दृष्टिगत कमिश्नर ने उन्हें रोका। उन्होंने सभी से धैर्य बनाए रखने की अपील की। कोतवाली तल्लीताल पुलिस टीम, फायर सर्विस मल्लीताल और एसडीआरएफ की टीम मौके पर रवाना हुई। एस...