नैनीताल, नवम्बर 2 -- Nainital News: भीमताल। धारी ब्लॉक के बबियाड़ गांव में गुलदार के आतंक से ग्रामीण दहशत में हैं। कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने बताया कि बीते एक माह में गुलदार कई पालतू जानवरों को मार चुका है। 31 अक्तूबर को सुनपतला तोक में दीप चंद्र पुत्र जसी राम की गाय को गुलदार ने मार दिया। कहा कि गुलदार प्राथमिक विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र के पास भी दिखाई दिया, जिससे बच्चों और स्कूल स्टाफ की सुरक्षा पर खतरा बना हुआ है। उन्होंने वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मांग की कि सुनपतला में तत्काल कैमरे और पिंजरा लगाया जाए। गुलदार के पकड़े जाने तक विद्यालय परिसर में वन विभाग की टीम तैनात की जाए और शिकारी बुलाने की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...