नैनीताल, जुलाई 22 -- Nainital News: गरमपानी। राजकीय प्राथमिक विद्यालय तल्ला सिरसा में ग्राम प्रधान भुवन चंद्र के नेतृत्व में चिराग संस्था की टीम ने शिविर लगाकर बच्चों एवं उनके अभिभावकों की जांच की। इस दौरान लंबाई, वजन एवं हीमोग्लोबिन की जांच की गई और आवश्यकतानुसार निशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया। शिविर में चिराग संस्था की स्वास्थ्य टीम रामगढ़ ब्लॉक के क्षेत्र प्रबंधक भीम सिंह नेगी, प्रधानाचार्य राम कुमार आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...