Nainital News: फुटबॉल में कंबाइंड एजुकेशन और हाईकोर्ट-11 की जीत
नैनीताल, नवम्बर 3 -- Nainital News: नैनीताल। द नैनीताल जिमखाना एंड डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से आयोजित इंटर ऑफिशियल एंड कमर्शियल फुटबॉल टूर्नामेंट-2026 में मंगलवार को दो मुकाबले खेले गए। पहला मुकाबला कंबाइंड एजुकेशन और कुमाऊं मंडल विकास निगम (केएमवीएन) के बीच खेला गया। इसमें कंबाइंड एजुकेशन की टीम ने शुरुआत से ही बेहतर खेल का प्रदर्शन किया। टीम ने शानदार तालमेल और आक्रामक खेल के दम पर केएमवीएन को 5-0 से हराकर मुकाबला अपने नाम किया। वहीं, दूसरा मुकाबला हाईकोर्ट-11 और तल्लीताल व्यापार मंडल 'बी' के बीच खेला गया। इसमें हाईकोर्ट-11 की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए प्रतिद्वंद्वी टीम को कोई मौका नहीं दिया। हाईकोर्ट-11 ने 5-0 से जीत दर्ज की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.