Nainital News: फुटबॉल प्रतियोगिता में बिड़ला विद्या मंदिर की एकतरफा जीत
नैनीताल, अगस्त 3 -- Nainital News: नैनीताल। सीआरएसटी इंटर कॉलेज की ओर से आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता में सोमवार को खेले गए मुकाबले में बिड़ला विद्या मंदिर ने निशांत स्कूल को 5-0 से हराकर शानदार जीत दर्ज की। बिड़ला विद्या मंदिर की ओर से आयुष्मान ने एक, शिवेष ने दो, शाहनवाज ने एक और नमो ने एक गोल दागकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। पूरे मुकाबले में बिड़ला विद्या मंदिर के खिलाड़ियों का दबदबा रहा और निशांत स्कूल की टीम गोल करने में सफल नहीं हो सकी। मुकाबले में रेफरी की जिम्मेदारी अपूर्व बिष्ट, शेखर और नकुल ने निभाई। रोमांचक मुकाबले ने दर्शकों को आनंदित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.