Nainital News: प्रो. साहू सातवीं बार विश्व के शीर्ष दो प्रतिशत वैज्ञानिकों में शामिल
नैनीताल, अक्टूबर 8 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। कुमाऊं विवि के रसायन विज्ञान विभाग के प्रो. नंदा गोपाल साहू ने शोध के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय की वर्ष 2025 की विश्व के शीर्ष दो प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची में लगातार सातवीं बार स्थान बनाया है। यह उपलब्धि कुमाऊं विश्वविद्यालय के लिए गौरव का विषय है। सूची में प्रो. साहू को वर्ष 2025 के शोध प्रभाव के आधार पर पॉलीमर विज्ञान में 850वीं और नैनो विज्ञान एवं नैनो प्रौद्योगिकी में 914वीं रैंक मिली है। वहीं, पूरे शोध करियर के योगदान के आधार पर उनकी रैंक पॉलीमर विज्ञान में 1986 और नैनो विज्ञान एवं नैनो प्रौद्योगिकी में 1854 रही। यह भी पढ़ें- Lucknow News: लखनऊ के दो विश्वविद्यालयों के 26 शिक्षक विश्व के शीर्ष दो प्रतिशत वैज्ञानिकों म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.