नैनीताल, अक्टूबर 14 -- Nainital News: गरमपानी। शहीद श्री खेमचंद्र डौर्बी राजकीय महाविद्यालय बेतालघाट में बुधवार को 'अंग्रेजी साहित्य का इतिहास' विषय पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता कराई गई। जिसमें मानसी ने पहला, भूमिका भंडारी ने दूसरा, विशाखा और इरम बेनजीर ने तीसरा स्थान पाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार मौर्य ने की। समापन पर अंग्रेजी विभाग की विभाग प्रभारी डॉ. जयति दीक्षित ने विजेता प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इसके साथ ही सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत महाविद्यालय में कैरम बोर्ड खेल प्रतियोगिता का भी आयोजन किया। इस दौरान शिक्षक, कार्मिक और छात्र-छात्राएं रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...