नैनीताल, अक्टूबर 27 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। हाईकोर्ट ने उत्तराखंड में आईजी पद पर तैनात आईपीएस अधिकारी नीरू गर्ग और अरुण जोशी को प्रतिनियुक्ति पर केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय के अधीन डीआईजी पद पर भेजने के आदेश को चुनौती देती याचिकाओं पर मंगलवार को सुनवाई की। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी एवं न्यायमूर्ति सुभाष उपाध्याय की खंडपीठ ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण (कैट) की बेंच द्वारा दिए गए निर्णय सहित अन्य स्थानांतरण नियमावली का अवलोकन करने को कहा है। पूर्व में कोर्ट ने मामले को कैट को भेजा गया था, जिसके खिलाफ सरकार ने हाईकोर्ट में याचिकाएं दायर की थीं। कहा गया था कि दोनों आईपीएस अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति हो सकती है, वे केंद्र सरकार के अधिकारी हैं। मामले के अनुसार, 2005 बैच की आईपीएस अधि...