Nainital News: पोस्टर प्रतियोगिता में दीपशिखा, प्रियांशु और निशा अव्वल
नैनीताल, जुलाई 31 -- Nainital News: भवाली। रामगढ़ डिग्री कॉलेज में शुक्रवार को कथा सम्राट मुंशी प्रेमचंद की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। हिंदी विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. नगेंद्र द्विवेदी ने की। प्राध्यापकों और छात्र-छात्राओं ने प्रेमचंद के जीवन एवं साहित्य पर विचार व्यक्त किए। प्राचार्य प्रो. द्विवेदी ने 'प्रेमचंद के साहित्य की वर्तमान युग में प्रासंगिकता' विषय पर प्रकाश डालते हुए, कहा कि प्रेमचंद का साहित्य आज भी समाज को दिशा देने का कार्य करता है। प्राध्यापिका डॉ. नीमा पंत ने कहा कि प्रेमचंद का साहित्य आम जनजीवन से गहराई से जुड़ा है। किसानों, मजदूरों, दलितों और महिलाओं के साथ होने वाले अन्याय के विरुद्ध प्रेमचंद की लेखनी हमेशा मुखर रही। यह भी पढ़ें- प्रेमचंद की वर्तमान महत्ता पर संगोष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.