नैनीताल, अगस्त 8 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। सीआरएसटी ओल्ड ब्वॉयज एसोसिएशन की ओर से आयोजित और नैनीताल बैंक की ओर से प्रायोजित 78वीं एचएन पांडे मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट में शनिवार को पहला क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेला गया। फ्लैट्स मैदान में हुए मुकाबले में लेक्स इंटरनेशनल स्कूल भीमताल ने पीपीजे सरस्वती विहार नैनीताल को पेनाल्टी शूटआउट में 4-2 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।मुकाबले में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। पहले हाफ तक लेक्स इंटरनेशनल की टीम 1-0 से आगे थी। लेक्स की ओर से सार्थक पांडे ने गोल किया। मध्यांतर के बाद पीपीजे सरस्वती विहार ने जोरदार वापसी करते हुए गोल कर मुकाबला 1-1 से बराबर कर दिया। यह भी पढ़ें- शेरवुड की फुटबॉल प्रतियोगिता में लॉरेंस और पाइनग्रोव विजयी टीम की ओर से अविक ने गोल किया। निर...