नैनीताल, जुलाई 23 -- Nainital News: गरमपानी, संवाददाता। एक ओर सरकार गांवों तक बेहतर सड़क और संपर्क सुविधाएं पहुंचाने के दावे कर रही है, वहीं बेतालघाट ब्लॉक का डोबा गांव आज भी बरसात के चार महीने प्रकृति के भरोसे जीने को मजबूर है। यहां उफनती शिप्रा नदी ग्रामीणों के लिए जीवनरेखा नहीं, बल्कि रोज मौत का सामना करने वाली चुनौती बन जाती है। बरसात शुरू होते ही नदी का जलस्तर बढ़ जाता है और गांव का बाहरी दुनिया से संपर्क लगभग टूट जाता है। एक अदद पुल न होने से ग्रामीण अपनी जान हथेली पर रखकर तेज बहाव के बीच नदी पार करते हैं।सबसे दर्दनाक तस्वीर तब सामने आती है, जब छोटे-छोटे स्कूली बच्चों को उनके परिजन कंधों पर बैठाकर उफनती नदी पार कराते हैं ताकि उनकी पढ़ाई प्रभावित न हो। वहीं घर का राशन, दवाइयां और अन्य जरूरी सामान भी इसी जोखिम भरे रास्ते से गांव तक पह...