नैनीताल, अक्टूबर 29 -- Nainital News: नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने के लिए 29 और 30 अक्टूबर को आवेदन पत्रों की समीक्षा और प्रवेश संबंधी कार्रवाई की जा रही है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रवेश से वंचित रह गए विद्यार्थियों को प्रक्रिया पूरी करने के लिए अंतिम अवसर दिया है। कुलसचिव डॉ. रितेश साह के अनुसार, 28 अक्टूबर को पंजीकरण और आवेदन प्रक्रिया पूरी करने का अवसर दिया गया था। इसके बाद 29 और 30 अक्टूबर को संबंधित विभागों और शिक्षकों की ओर से आवेदन पत्रों की समीक्षा, प्रवेश अनुमोदन और अन्य औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि 30 अक्टूबर के बाद प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने के लिए कोई अतिरिक्त अवसर नहीं दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- Haldwani News: एमबीपीज...