नैनीताल, सितम्बर 11 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर शुक्रवार को शहर के सभी सरकारी और निजी बैंक बंद रहे। कर्मचारियों ने एसबीआई शाखा के बाहर प्रदर्शन किया। उत्तरांचल बैंक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष प्रवीण साह ने बताया कि कर्मचारियों की दो मुख्य मांगों में परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव और फाइव डे बैंकिंग शामिल है। उन्होंने कहा कि सीनियर एग्जीक्यूटिव स्तर के कर्मचारियों को इंसेंटिव दिया जा रहा है, लेकिन निचले स्तर के कर्मचारियों को इससे वंचित रखा गया है, जो सरासर अन्याय है। चेतावनी दी कि यदि मांगें पूरी नहीं हुईं तो 28 सितंबर से तीन दिन की हड़ताल की जाएगी और फिर भी सुनवाई नहीं हुई तो अक्तूबर के दूसरे सप्ताह से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जाएगी। यह भी पढ़ें- मांगों को लेकर बैंक कर्मियों ने किया प्रदर...