Nainital News: पिकअप की टक्कर से युवक घायल, हायर सेंटर रेफर
नैनीताल, सितम्बर 3 -- Nainital News: गरमपानी। भुजान-रिची मोटर मार्ग पर नावली के पास गुरुवार को पिकअप की टक्कर से एक युवक घायल हो गया। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने घायल युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी पहुंचाया। घायल की पहचान 40 वर्षीय हिमांशु बिष्ट के रूप में हुई है। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार किया, जिसके बाद हालत को देखते हुए उसे बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। सीएचसी गरमपानी की चिकित्सक डॉ. अभिलाषा पांडेय ने बताया कि युवक को हादसे में चोटें आई हैं। अस्पताल पहुंचने पर उसका प्राथमिक उपचार किया गया, इसके बाद आवश्यक उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.