Nainital News: पालिका में मनोनीत सभासदों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ
नैनीताल, जुलाई 30 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। नगर पालिका में गुरुवार को मनोनीत सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि विधायक सरिता आर्या ने नवनियुक्त सभासदों को शुभकामनाएं देते हुए, जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कार्य करने का आह्वान किया।नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल ने शासन द्वारा मनोनीत आनंद बिष्ट, विमल बिष्ट, मनोज पवार, दीपिका बिनवाल और मीनू बुढ़लाकोटी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। विधायक सरिता आर्या ने कहा कि पालिका परिवार में नए जनप्रतिनिधियों के जुड़ने से जनसेवा को मजबूती मिलेगी और सभी के समन्वित प्रयासों से नैनीताल के विकास कार्यों को नई गति मिलेगी। उन्होंने सभी नवनियुक्त सभासदों को सफल एवं जनहितकारी कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। यह भी पढ़ें- Bageshwar News: संशोधित कैप्सन: मनोनीत सदस्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.