नैनीताल, अक्टूबर 12 -- Nainital News: नैनीताल। पालिका टीम ने सोमवार को मालरोड और पंत पार्क क्षेत्र में अभियान चलाकर अवैध रूप से दुकान लगाकर सामान बेच रहे करीब एक दर्जन लोगों का सामान जब्त किया। पालिकाध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल और अधिशासी अधिकारी रोहिताश शर्मा के निर्देश पर की गई कार्रवाई के दौरान टीम ने बिना अनुमति दुकान लगाने वालों को चेतावनी भी दी। पालिका अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि पालिका क्षेत्र में बिना अनुमति सामान बेचने और अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अभियान में हिमांशु चंद्रा, सनी, सचिन, विनोद, रवि बहुगुणा और महेश सहित अन्य कर्मचारी शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...